शास्त्री पार्क में कथित अवैध निर्माण का आरोप, स्थानीय लोगों ने एमसीडी से जांच और कार्रवाई की उठाई मांग
बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण और फ्लैट बिक्री के आरोप, शास्त्री पार्क के कई भवनों पर उठे सवाल

स्वदेश प्रेम / शंकर दयाल
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके से एक कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति और बिना स्वीकृत नक्शे के कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित एफ ब्लॉक में कथित रूप से अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एफ 40 (पुराना एफ 16), गली नंबर 2, नियर सनम ट्रेलर, एफ 54 गली नंबर 2 तथा एफ 71 गली नंबर 3, नियर खुशी चिकन प्वाइंट पर बिना अनुमति और बिना स्वीकृत भवन नक्शे के निर्माण कार्य किया जा रहा है। बिल्डर का नाम हितेश जैन स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि इन स्थानों पर फ्लैट बनाकर सेल-परचेज का कार्य किया जा रहा है। लोगों ने संबंधित बिल्डर का नाम हितेश जैन बताया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध हो रहा है, तो दिल्ली नगर निगम शाहदरा ज़ोन द्वारा अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर तथ्यों की जांच की जाए और यदि कोई अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। फिलहाल इन आरोपों पर संबंधित बिल्डर या दिल्ली नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। यदि संबंधित पक्ष अपना पक्ष रखना चाहता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।

समाचार डेस्क
स्वदेश प्रेम न्यूज़ डेस्क
स्वदेश प्रेम न्यूज़ चैनल की रिपोर्टिंग टीम — दिल्ली, उत्तर प्रदेश और देशभर से ज़मीनी रिपोर्ट।



